संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय पोषण एवं पढ़ाई विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षको द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर लाभार्थियों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को धरातल पर उतर कर सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यकत्रियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा, विशिष्ट अतिथि सीएम फेलो अंकित तिवारी व सीडीपीओ अनुज कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यत्रियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव को विद्यालय पर बच्चों के बीच साझ...