बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच। मटेरा में खाटू श्याम निशान महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मटेरा श्याम मंडल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने बताया 3 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 26 फरवरी को कस्बे के अग्रवाल अतिथि भवन में निशान स्थापना का कार्यक्रम होगा। 27 फरवरी को सुबह बजे गाजे बाजे के साथ रंग बिरंगी ध्वजा से सुशोभित निशान यात्रा नानपारा के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा का विश्राम स्थल भवानियापुर होगा। 28 फरवरी को श्याम अखंड पाठ के बाद सवामणी प्रसाद के बाद समापन होगा। इस बार 501 निशान उठाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...