मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- कल्याणपुर। रामाश्रम आंतरिक आध्यात्मिक सत्संग के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिसवा खरार के परिसर में व्रह्मलीन समर्थ गुरु कमला माता के पुण्य तिथि के अवसर ज्ञान यज्ञ सह ध्यान शिविर का शुभारंभ मंचासीन समर्थ गुरु रामाशंकर पाण्डेय व रायबरेली की भोला माता ने दीप प्रज्वलित कर किया। गुरु श्री पाण्डेय जी ने कहा कि संसार के वस्तुओं से क्षणिक सुख मिलता है। लेकिन गुरु को समर्पित होकर ध्यान करने से शांति मिलती है। एक बार संकल्प लो कि हम गुरु के सन्मुख बैठे हैं। उन्होंने कहा कि ध्यान करने के लिये सात्विक अन्न जरुरी है। क्योंकि अन्न से ही मन बनता है। गुरु की इच्छा से उसके अनुसार चलना सबसे बड़ा समर्पण है। जब मन निर्मल होगा तो तरह तरह के विचार नहीं आयेगा। थोड़ी देर के लिए मन के विचारों से छुट्टी लेकर ध्यान करो। कहा कि हमल...