सिमडेगा, फरवरी 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डायट सभागार में तीन दिवसीय दीक्षा ई-कंटेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में डायट संकाय सदस्य पीयूष लकड़ा सुनीति ज़रिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रशिक्षण के उपरांत 10 प्रखंडों से आए हुए 40 शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय दीक्षा ई-कॉन्टेंट कार्यशाला ने शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाने का अवसर दिया। कार्यक्रम में डायट संकाय सदस्य सुनील कुमार गुप्ता,अनिल कुमार, कंचन मंगला किंडो, आभा एक्का, मयंक शेखर दास, विवेक केरकेट्टा एवं सभी सहयोगी कर्मियों का अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...