कोडरमा, जून 21 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा अंचल कार्यालय में शुक्रवार को डीवीसी के विस्थापितों के लिए दाखिल खारिज को लेकर आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन दाखिल खारिज के 19 वाद आये। वहीं 61 लोगों को लगान रसीद निर्गत किया गया। वहीं 29 अन्य मामले के आवेदन प्राप्त हुए। यह शिविर कोडरमा डीसी ऋतुराज के निर्देश पर आयोजित किया गया है। शिविर मुख्य रूप से सीओ अशोक कुमार भारती, सीआई दिवाकर कुमार यादव, पंकज कुमार, वरीय लिपिक निरंजन कुमार, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। शनिवार को इस शिविर का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.