जामताड़ा, जनवरी 15 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। 16 दिसंबर से जामताड़ा में प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय मन चंचला महोत्सव के कलश यात्रा को लेकर गुरुवार को मंदिर प्रांगण में कलश पूजा की गई। पंडित द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई गई। और इसके साथ कलश में जल भरने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। मुख्य यजमान वीरेंद्र मंडल की मौजूदगी में मंदिर के पंडित द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पूजा कमेटी के लोगों ने बताया कि इस बार कलश यात्रा में 10000 से ज्यादा महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी। वहीं पूरे महोत्सव में 40000 से ज्यादा लोग के शामिल होने की बात कही जा रही है। महोत्सव को लेकर पूरे शहर को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। जगह-जगह पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। पूरे शहर को भगवा झंडा से पाट दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.