सीवान, फरवरी 7 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर कोटवा में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार की अध्यक्षता में तीन दिवसीय गैर आवासीय शिक्षा समिति का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जहां जिला से आए प्रशिक्षक डॉ. संदीप कुमार यादव एवं गदाधर दास ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया। द्वितीय दिन के सत्र में प्रथम दिवस के प्रतिवेदन की प्रस्तुती एवं समीक्षा की गई तथा मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर विद्यालय शिक्षा समिति की आवश्यकता एवं गठन का उद्देश्य शिक्षा का अधिकार, समिति के अधिकार,कर्तव्य एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को विद्यालय से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्यालय विकास योजना प्रपत्र पर बिंदुवार चर्चा किया गया एवं विद्यालय विकास योजना को पूर्ण रूप से भरवाने का कार्य किया गया समित...