सीवान, फरवरी 24 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसंतनगर परिसर मे सोमवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका नीलम अंबेडकर तथा संकुल समन्वयक चंद्रशेखर कुमार राम की अध्यक्षता में किया गया। जहां जिला से आए प्रशिक्षक गदाघर दास एवं डॉ संदीप कुमार यादव ने प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से प्रशिक्षण देने का कार्य किया। जो काफी सराहनीय रहा। प्रशिक्षण कक्ष में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय शिक्षा समिति के अधिकार, कर्तव्य, आवश्यकता एवं गठन का उद्देश्य, शिक्षा का अधिकार, शिक्षा समिति के सदस्यों को विद्यालय से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी सहित सुरक्षित शनिवार,आपदा प्रबंधन शामिल है। वहीं विद्य...