कटिहार, फरवरी 19 -- समेली,एक संवाददाता उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डूमर में विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुखिया मनीष ठाकुर, संचालक अनुपम कुमारी, समन्वयक चंद्रशेखर आचार्य, मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार ,कुमार गौरव के द्वारा संयुक्त रुप से दीपप्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को मास्टर ट्रेनर कुमार गौरव व संतोष कुमार के द्वारा विद्यालय में क्या-क्या अपेक्षित सहयोग करना है इनकी भी जानकारी दी गई। विद्यालय के संचालन एवं प्रबंधन हेतु विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया जाता है। जिसमें समिति द्वारा नामांकित बच्चों की उपस्थिति , मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता , बुनियादी ढांचा विकास और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है ,विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन छह से चौदह वर्ष के बच्चों का नामांकन ...