धनबाद, फरवरी 19 -- कतरास, प्रतिनिधि। बैद्धनवाडीह देवग्राम में मयरा मोदक समाज द्वारा मंगलवार को तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव में स्थापित किये गये प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही महोत्सव संपन्न हो गया। विसर्जन के पूर्व महिलाओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत चुमावन किया। तत्पश्चात पारंपरिक ढंग से प्रतिमा को लेकर गांव में विसर्जन के लिये जयकारों लगाते हुए भ्रमण किया। इस जुलूस में काफी संख्या में महिला व पुरूष शामिल थी। विभिन्न गांवों का भ्रमण कर गांव के नुतन बांध पहुंचा। यहां श्रद्धापूर्वक समाज के लोगों ने अपने कुल देवता को विसर्जित किया। वापस मंदिर पहुंच कर महाप्रसाद का ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...