धनबाद, फरवरी 5 -- कतरास, प्रतिनिधि। बैद्धनवाडीह (देवग्राम) में कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मयरा मोदक समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महोत्सव की शुरूआत गुरूवार को समाज के कुलदेवता भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी। पहले दिन समाज के लोग निर्जला उपवास रख देर रात तक अपने कुलदेवता भगवान गणेश की पूजा करेंगे। भगवान को फल-फूल अर्पित किए जाएंगे। विशेष रूप से घर-घर में बनाए गए गुड़ व चीनी के बड़े-बड़े मोदक भगवान को भोग के रूप में अर्पित किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। आकर्षक गणेश प्रतिमा के साथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार को हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, जबकि शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समा...