औरैया, दिसम्बर 5 -- नगर के एक्सिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता की धूमधाम से शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय निदेशक दीपक दीक्षित ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल ट्रॉफी जीतने का साधन नहीं, बल्कि खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन का उत्सव हैं। खेल हमें जीत में विनम्र और हार में दृढ़ रहना सिखाते हैं। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में गंगा हाउस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 14 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। नर्मदा हाउस 8 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यमुना हाउस ने 10 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीतकर तीसरा स्थान पाया, जबकि गोदावरी हाउस ने 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से अपनी जगह बनाई। कार्यक्...