उरई, फरवरी 7 -- कदौरा। पीएमश्री राजकीय मुमताज इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं वार्षिक उत्सव का समापन हो गया। आखिरी दिन कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार ने उत्साहबर्धन किया। कार्यक्रम में एडीएम संजय कुमार व उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा अव्वल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एडीएम संजय कुमार ने कहा, शिक्षा की ताकत सभी को समझनी चाहिए। प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का काम करें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित कुमार कंचन द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य नीरज कुमार,उत्तम निरंजन,श्रीराम,अब्दुल हई,जुनेद आलम,संतोष कुमार,दीपक बाबू,पंकज कुमार,करम अली,अजय,शाहमीन,संजय दीक्षित आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...