सहारनपुर, फरवरी 6 -- शोभित विवि में बाबू विजेंद्र कुमार जन्मोत्सव पर आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन कुलपति प्रो. रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.महिपाल सिंह व संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर ने किया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर, प्रतिभागियों के मार्च-पास्ट एवं मशाल जलाकर किया गया। शुरुआती चरण में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, लंबी-कूद, ऊंची-कूद कबड्डी, रेस, गोला फेक, टेबल टेनिस, रैकेट, योगाभ्यास, रंगोली, चौस, कैरम, प्रश्नोत्तरी, तथा सेवन स्टोन(पीठू गरम) जैसे खेलों का प्रारम्भ हुआ। प्रतियोगिता में शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के 55 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...