सिमडेगा, दिसम्बर 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अलबर्ट एक्‍का मैदान में तीन दिवसीय क्रिसमस गैदरिंग का उद्घाटन 17 दिसंबर को होगा। गैदरिंग को लेकर मैदान में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मैदान में दुकान लगाने के लिए स्‍टॉल सजाए गए हैं। खेल तमाशे का भी आईटम मैदान में पहुंच चुकी है। वहीं बच्‍चों के लिए कई मनोरंजन के आईटम भी पहुंच चुकी है। मंगलवार को सीसीवाईए के सदस्‍य मैदान पहुंच तैयारी एवं विधि व्‍यवस्‍था की जानकारी लेने में व्‍यस्त रहे। बताया गया कि क्रिसमस गैदरिंग के मौके पर बुधवार को दोपहर 12 बजे शहर में कार्निवाल निकलेगी। क्रिसमस कार्निवाल फादर किशोर एक्का, फा ब्रुनो टोप्पो, फा कार्रलुस, फा एडमोन बाडा आदि के द्वारा मिस्‍सा पूजा के साथ अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से निकाली जाएगी। क्रिसमस कार्निवाल झूलन सिंह चौक, होते हुए नीचे बाजार पेट्रोल पंप से वा...