लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बांदा जिले में 15 से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय कालिंजर महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। 'इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा' थीम पर आधारित इस महोत्सव में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कलात्मक उत्कृष्टता का उत्सव होगा। आयोजन कटरा कालिंजर मेला ग्राउंड में होगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कालिंजर महोत्सव में बुंदेली लोकनृत्य, आल्हा गायन, भजन और लोकगीतों सहित विविध प्रस्तुतियां होंगी, जो क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं को मंच प्रदान करेंगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेल महोत्सव भी होगा। 'बांदा गॉट टैलेंट' के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को कला प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...