घाटशिला, दिसम्बर 17 -- घाटशिला। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधिन हथकरघा विकास आयुक्त कार्यालय और युनाईटेड नेशंस हथ करघा बुनकर- कारीगरों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला सृजन का शुभारंभ मंगलवार से घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित एक होटल में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन एसडीओ सुनील चन्द्र, युनाईटेड नेशंस वोमेंश इंडिया के सीरीन कौर, भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के मैडम सेरेनिया, बुनकर सेवा केन्द्र के डिप्टी डायरेक्टर प्रियदर्शी, कोमिशियर एनएचडीसी के डिप्टी डायरेक्टर शुभोजीत दास आदि ने किया। बुनकर सेवा केन्द्र के विश्वनाथ महाली ने कहा कि इस कार्यशाला में मुसाबनी प्रखंड के 30 महिलाओं को लगातार बुनकर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये महिलाए प्रशिक्षण प्राप्त कर तसर की साड़ी समेत अन्य वस्त्र भी बना रहे है। महिलाओ द्वारा बनाये गये वस्त्र को संस्था द्वार...