पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना क्षेत्र के कबैया पंचायत के शोभागंज में शुक्रवार से तीन दिवसीय पूर्णिया जिलाई इज्तेमा की शुरुआत हो गई। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में जिले के साथ-साथ आसपास क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हो रही है। उद्घाटन मौके पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि इज्तेमा आपसी भाईचारे को मजबूत करता है और इंसान को सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलने की सीख देता है। सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम ने कहा कि इस्लाम धर्म में नेकी के साथ जरूरतमंदों की मदद करना ही एक सच्चे मुसलमान की पहचान है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों से आए उलेमाओं ने कुरान की आयतों पर विस्तार से तकरीर की। आयोजन को सफल बनाने में हाजी शमीम सहित कई लोगों ने योगदान दिया। इज्तेमा में दर्जनों जगहों से...