मधेपुरा, मार्च 20 -- आलमनगर एक संवाददाता। बिषपट्टी पंचायत के चकला गांव में तीन दिवसीय अष्टयाम को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा फौरसाही गांव स्थित यज्ञ स्थल से निकाली गई। अष्टयाम को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा हाई स्कूल चौक कुर्बान, बाजार, ठाकुरबारी चौक होते हुए खुरहान स्थित माता डाकिनी मंदिर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर परिसर स्थित चर्चित पौराणिक कुएं से कलश में जल भरा गया। गाड़ी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ नए-नए परिधानों में सुसज्जित कन्याओं ने कलश में जल भरकर यजमान धनिक साह, राजीव मंडल, कारी मंडल, लखन यादव और बानो पासवान और उन सबों की धर्मपत्नी के साथ भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। अष्टयाम को लेकर ग्रामीणों ने राम धुन कराने के लिए दूर दराज के चुनिंदा कीर्तन मंडली को बुलाया है। धार्मिक अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.