समस्तीपुर, मई 4 -- खानपुर। प्रखंड के हरिहरपुर खेढ़ी गांव में बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर में तीन दिवसीय अनुष्ठान के साथ नंदी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा से तीन दिन पूर्व मूर्ति का अधिवास कराया गया एवं विभिन्न नदियों के जल व पंचामृत से मूर्ति का स्नान कराया गया। मूर्ति स्थापना के लिए 151 कन्याओं ने बूढ़ी गंडक से पवित्र जल भर कर कलश शोभायात्रा भी निकाली। काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह ही बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर में भव्य नंदी भगवान की मूर्ति स्थापित की गयी है। मुख्य यजमान राम सेवक झा की देखरेख में पांच पंडितों के द्वारा यह तीन दिवसीय अनुष्ठान कराया गया। मौके पर शुभम कुमार झा, जयराम चौधरी, आदित्य कुमार चौधरी, सुमंत झा, भूषण झा, कामेश्वर झा, विजय कुमार चौधरी, चंदन कुमार झा, संतोष झा, कमलाकांत चौधरी, दया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.