कुशीनगर, फरवरी 13 -- कुशीनगर। बड़हरागंज में मौलाना सईदुज्जमा रहमतुल्लाह अलैहि, मौलाना अब्दुर्रकीब रहमतुल्लाह अलैहि व अय्यूब रहमतुल्लाह अलैही की याद में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 13 फरवरी से किया जायेगा। मीडिया प्रभारी इस्तेखार अहमद बागी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता इन महान हस्तियों को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित की जा रही है। ये तीनों महान व्यक्तित्व अपने समय के बेहतरीन आलिम, समाज सुधारक व शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में आजमगढ़, बनारस, गोरखपुर, एनई रेलवे गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, बलिया, सीवान जंक्शन सहित बड़हरागंज व आसपास के कई क्षेत्रों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.