बिजनौर, फरवरी 24 -- गांव गोपीवाला निवासी कपिल का शव बढ़ापुर पिंडदान स्थल के पास नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्र के गांव गोपीवाला निवासी कपिल कुमार तीन दिन पूर्व से लापता था। रविवार को परिजनों ने बढ़ापुर थाने पहुंचकर कपिल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे सोमवार की बढ़ापुर-गोपीवाला मार्ग पर पिंड स्थल के पास बालक खेल रहे थे तभी उनकी नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को नाले से निकलवाया। शव की पहचान कपिल 38 वर्ष निवासी गोपीवाला के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक अपनी पत्नी और एक बेटे व दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.