शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- बंडा, संवाददाता। तीन दिन पहले घर से निकले युवक और युवती को पुलिस ने कस्बा बंडा में एक सुनसान जगह से हिरासत में लिया है। दोनों के मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले आई, जहां पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव के युवक और पड़ोसी गांव की युवती के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण परिजन शादी को तैयार नहीं थे। इसी बीच तीन दिन पहले दोनों घर से गायब हो गए थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह दोनों साप्ताहिक बाजार के पास सुनसान स्थान पर बातचीत करते मिले। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके से दोनों को थाने लाकर परिजनों को जानकारी दी। युवती के परिजन उसे घर ले जाने की बात कर रहे हैं, जबकि युवती युवक के साथ जाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.