लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- कस्ता, संवाददाता। सरायन नदी के किनारे नीम के पेड़ से एक युवक का शव मंगलवार शाम को लटकता मिला। युवक तीन दिन से घर लापता था। बताते हैं कि रविवार को पति-पत्नी में कहासुनी के बाद पत्नी मायके चली गई थी, तभी से युवक भी लापता था। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रमुआपुर के रहने वाले 30 वर्षीय मधुराम उर्फ छब्बा पुत्र गिरधारी का शव संतराम के खेत के पास सरायन नदी के किनारे नीम के पेड़ से लटकता मिला। पतेल की रस्सी का फंदा गले में लगा हुआ था। परिजनों के अनुसार बीते रविवार को मधुराम का पत्नी पूनम से विवाद हुआ था। जिससे पूनम अपने मायके आशिक नगर चली गई थी। उसी दिन मधुराम भी घर से लापता हो गया था। मंगलवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी कि मधुराम का शव पेड़ से लटक रहा है। मधुराम के पिता गिरधारी अपनी पत्नी के साथ हरिया...