एटा, जनवरी 8 -- थाना सकीट के गांव नगला गंगी निवासी भगवान सिंह पुत्र पन्ना लाल पांच जनवरी की शाम को घर से निकले थे उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। देर रात तक घर न लौटने पर घरवालों को चिंता हुई और तलाश शुरु की। रिश्तेदारी में भी कॉल कर जानकारी ली। कहीं भी युवक का पता नहीं चल सका है। सात जनवरी को थाना सकीट में गुमशुदगी दर्ज कराई है। घरवालों ने अनहोनी की आशंका जताई है। भाई रामपाल सिंह ने बताया कि भाई भगवान सिंह मानसिक रूप से कमजोर भी है। भाई के न मिलने से घरवाले परेशान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...