उन्नाव, दिसम्बर 14 -- उन्नाव। बदरका गांव के पास रविवार सुबह तीन दिन से लापता 25 वर्षीय युवक सुधीर पाल का अर्द्धनग्न शव खेत में घास से छिपा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के गले में साड़ी के किनारे से बनाई गई रस्सी का फंदा, चेहरे पर चोट के निशान और मुंह से बहता खून देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर युवक की बाइक भी पाई गई। वहीं, पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुधीर पाल ग्राम पंचायत टिकरी गणेश मजरा बलियाखेड़ा का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि वह 12 दिसंबर को बाइक से अपने दोस्त रंजीत के साथ अचलगंज गया था। रंजीत को बदरका में छोड़ने के बाद सुधीर घर नहीं लौटा। अगले दिन उसकी बाइक कच्चे रास्ते में लावारिस हालत में मिली, जिसे होमगार्ड नोहाली ने बदरका चौकी में खड़ा करवाया था। रविवार स...