संवाददाता, नवम्बर 4 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन दिन से लापता महिला की हत्याकर बदमाशों ने शव माल के बसहरी गांव के बाग में फेंक दिया। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे। शरीर पर चोटों और गले में कसाव के निशान थे। सुबह शव मिलने पर पुलिस अफसरों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। देर शाम उसकी शिनाख्त सीतापुर संदना निवासी पूजा गुप्ता (35) के रूप में हुई। पुलिस ने करीबी समेत कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। बसहरी गांव निवासी किसान राजपाल उर्फ होरी लाल सोमवार सुबह जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। बाग में झाड़ियों के पास से दुर्गंध आने पर वह आगे बढ़े तो महिला का सड़ा शव पड़ा था। यह देख उन्होंने ग्राम प्रधान रणबीर सिंह उर्फ पम्मू सिंह को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.