कन्नौज, सितम्बर 2 -- चपुन्ना, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के नगला धरमाई गांव के पास अरिंद नदी में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नगला धरमाई गांव के पास से निकली अरिंद नदी में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे एक महिला का शव उतरा रहा था। यह नजारा देख, ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरावा थाना प्रभारी विनय शर्मा, चपुन्ना चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी में उतरा रहे महिला के शव को बाहर निकलवाया। बीलमपुर के प्रधान कौशलकिशोर की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बाद में जानकारी मिली कि नगला सिमरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.