उन्नाव, दिसम्बर 6 -- अचलगंज। मजदूरी करने के लिए घर से निकला अधेड़ तीन दिन बीतने के बाद घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद उसका कोई सुराग न लगने पर पिता ने थाना में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के नेवरना मजरा पियरिया गांव के रहने वाले राजाराम ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका अधेड़ बेटा रवि शंकर शहर में मजदूरी करता है। वह रोज की तरह 3 दिसंबर को उन्नाव लेबर मंडी मजदूरी के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन चालू कर दी। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.