मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से लापता किशोरी को पानापुर करियात इलाके से बरामद किया गया है। वह बीते तीन दिनों से लापता थी। इस संबंध में उसके पिता ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें एक युवक को नामजद किया था। उसपर बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच पता चला कि लापता किशोरी पानापुर करियात इलाके में देखी गई है। इसके बाद उसे वहां से बरामद किया गया। हालांकि, आरोपित वहां से भाग निकला। बुधवार को पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे घरवालों को सौंप दिया। केस की आईओ ब्यूटी कुमारी ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.