आजमगढ़, जनवरी 16 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लोनियाडीह गांव स्थित पोखरा में शुक्रवार को ईंट भट्ठा मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वह तीन दिन से लापता था, परिजन उसकी तलाश कर रह रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अहरौला थाना क्षेत्र के बाकर कोल गांव निवासी 35 वर्षीय बबलू लोनियाडीह गांव के पास एक ईंट भट्ठा पर काम करता था। वह पत्नी और बच्चों के साथ ईंट भट्ठा पर ही रहता था। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदती था, पत्नी से अक्सर उसका विवाद होता था। विवाद के चलते 15 दिन पूर्व पत्नी अपने बच्चों के साथ घर चली गयी थी। बबलू भी तीन दिन से लापता था। भाई और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बबलू का कुछ पता नहीं चला। ईंट भट्ठा के समीप ही एक व्यक्ति ने पोखरा में मत्स्य पालन किया है। शुक्रवार की दोपहर में उक्त पोख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.