फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 25 -- कायमगंज । कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी रफीक मंसूरी ने अपने नाती वारिस के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि 22 वर्षीय वारिस 23 दिसंबर को बाइक लेकर गया था जो घर नहीं लौटा है। उसकी हर जगह तलाश की लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...