समस्तीपुर, जनवरी 3 -- समस्तीपुर। तीन दिनों तक पोस्टमार्टम हाउस में पड़ी एक महिला की लाश अंतिम संस्कार के लिए बाट जोह रहा है। इस दौरान उसका दस वर्षीय बेटा लाचार बना हुआ है। यह न सिर्फ एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि क्या व्यवस्था इतनी संवेदनहीन हो गई है कि मरने के बाद भी किसी को अपनाने वाला नहीं है। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह किराये के मकान से संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद किया गया था। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक शव के अंतिम संस्कार के लिए लेने कोई नहीं आया है। सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव यूं ही पड़ा हुआ है, जो व्यवस्था और सामाजिक संवेदनहीनता दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। मृतका की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार गांव निवासी शैले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.