औरैया, फरवरी 7 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर खास के पास मुख्य मार्ग तीन दिनों से बंद होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रास्ता बंद होने से लोगों को कुदरकोट कस्बा व आसपास के गांवों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। बताया गया कि एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर खास में सीसी रोड निर्माण कार्य दो टेंडरों के माध्यम से कराया जा रहा है। एक टेंडर का कार्य पूरा होने के बाद दूसरे ठेकेदार ने काम शुरू किया। इसी दौरान तीन दिन पहले एक ट्रक गिट्टी राजबहा की पटरी पर बनी सड़क पर पलट दी गई, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। रास्ता बंद होने से पंचायत के कई गांवों के लोगों को अपने ही क्षेत्र के दूसरे गांवों और कुदरकोट कस्बा जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम निवासी मिथलेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.