गिरडीह, मार्च 8 -- डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारो गांव का 15 वर्षीय देव कुमार मंडल तीन दिन से लापता है। उसकी मां सुनीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है। आवेदन में मां सुनीता देवी ने बताया कि 5 मार्च की देर शाम बेटा शौच के लिए लोटा और टॉर्च लेकर निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे खोजने निकले। जहां वह गया था, वहां लोटा और टॉर्च गिरा मिला। रिश्तेदारों और आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुनीता देवी ने गांव के लालमणि मंडल, उसकी पत्नी शिवानी देवी और भीम मंडल पर संदेह जताया है। बताया कि उनके परिवार से इन लोगों का मुकदमा चल रहा है। 15 दिन पहले हुए विवाद में धमकी दी गई थी कि लालमणि मंडल के मुंबई से लौटने के बाद देख लेंगे। 5 मार्च को लालमणि मंडल ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.