मेरठ, सितम्बर 22 -- बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए आज से तीन दिवसीय बिजली मेगा शिविर खंड स्तर पर आयोजित होंगे। पश्चिमांचल के 14 जिलों में 24 सितंबर तक मेगा कैंप लगेगा। एमडी ईशा दुहन ने उपभोक्ताओं से अपील कि है वह कैंपों में प्रतिभाग कर लाभ उठाएं। शिविरों में नये कनेक्शन, बिल संशोधन, भार वृद्धि, विद्युत बिल जमा करना, पीएम सूर्यघर योजना, स्मार्ट मीटर स्थापना, लोड वृद्धि एवं खराब मीटर, विधा परिवर्तन, विद्युत संबंधी एवं विद्युत चोरी से संबंधित शिकायतों की सुनवाई आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी। मेगा कैंपों के लिए अधीक्षण अभियंता नोडल अधिकारी नामित किए है। मुख्य अभियंता शिविरों की निगरानी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.