प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस सात से नौ दिसंबर तक केवल लक्सर स्टेशन तक ही संचालित होगी। देहरादून स्टेशन यार्ड एवं ब्रिजों पर तकनीकी कार्य के कारण लक्सर से देहरादून तक ट्रेन निरस्त रहेगी। वापसी में भी देहरादून-लक्सर सेक्शन आठ से 10 दिसंबर तक बंद रहेगा। जिन यात्रियों के हरिद्वार या देहरादून तक के रिजर्वेशन हैं, उन्हें रेलवे नियमानुसार रिफंड देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...