काशीपुर, फरवरी 3 -- काशीपुर। तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार सुबह शहर में कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर तक कोहरा हट गया, लेकिन बादलों ने आसमान को अपने आगोश में ले लिया। इससे एक बार फिर सूखी ठंड बढ़ गई। यहां तक कि कोहरा छाने से एक्यूआई लेवल भी बढ़कर 107 पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एसपी सिंह के बताया कि कोहरा बढ़ने पर फैक्ट्रियों और वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण आसमान में चला जाता है, लेकिन कोहरा प्रदूषण को सतही स्तर पर रहता है। सोमवार को धूप खिलने पर एक्यूआई लेवल 103 था, लेकिन आज कोहरा छाने से एक्यूआई लेवल बढ़ गया। मंगलवार को शब ए बारात की स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चों को तो राहत मिल गई। मुख्य बाजार में भी रौनक कम देखने को मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.