भागलपुर, मार्च 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम ने बुधवार को वार्ड 13 से सर्वे की शुरुआत की। इस दौरान टीम ने वहां भैरवा तालाब के आसपास की साफ-सफाई तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी स्थानीय लोगों से ली। वहीं वार्ड 21 अंतर्गत जोगसर मोहल्ले में एक महिला से वार्ड में नियमित सफाई को लेकर फीडबैक लिया। हालांकि वहां निगम की ओर से सूखा और गीला कचरा संग्रहण को लेकर नीला और हरा ट्विन बिन उपलब्ध था। टीम ने अपने निरीक्षण के क्रम में 13 वार्डों का सर्वेक्षण किया, जबकि मंगलवार तक 17 वार्डों का सर्वे किया गया था। इस तरह तीन दिनों में अबतक टीम ने कुल 30 वार्डों में सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया। हालांकि अब हर वार्ड में लोग टीम के सदस्यों को मिला-जुला जवाब ही दे रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान टीम के सदस्य मुख्यालय स्थित वरीय अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.