जौनपुर, अगस्त 28 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र गूजरताल से मत्स्य बीज लेने वाले मत्स्य पालकों की भीड़ लगी है। दूर दराज के मत्स्य पालक प्रक्षेत्र से मत्स्य बीज खरीद कर ले जा रहे हैं। तीन दिनों में प्रक्षेत्र से 10 लाख से अधिक मत्स्य बीज की बिक्री हो चुकी है। इस सीजन में तीन दिन पहले प्रक्षेत्र से मत्स्य बीज वितरण का काम शुरू कर दिया गया। पहले दिन प्रक्षेत्र पर चार लाख से अधिक मत्स्य बीज का वितरण किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाहिद जमाल ने बताया कि प्रक्षेत्र से 50 लाख मत्स्य बीज वितरण का लक्ष्य है। मत्स्य बीज के दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है। पूर्व की भांति इस वर्ष भी 120 रुपए प्रति हजार की दर से मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज दिए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...