चम्पावत, जनवरी 12 -- बनबसा। नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर लिखित आश्वासन के बावजूद मांगें लंबित होने के कारण तीन दिन में समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। बनबसा में कार्यरत ठेका आधारित एवं मोहल्ला स्वच्छता समिति के अंतर्गत कार्यरत पर्यावरण मित्रों ने अपनी 13 सूत्रीय न्यायोचित मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा बनबसा के बैनर तले अधिशासी अधिकारी दीपक बुढलाकोटी को ज्ञापन सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...