अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने संयुक्त कृषि निदेशक व उप कृषि निदेशक को पत्र लिखकर उप कृषि निदेशक कार्यालय में संबद्ध एक वरिष्ठ सहायक का संबद्धीकरण निरस्त कर उसका स्थानांतरण करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अंदर इस कर्मचारी का स्थानंतरण नहीं हुआ तो संगठन के पदाधिकारी कार्यलय के सामने धरना शुरू कर देंगे। पत्र में संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा है कि संगठन ने 18 दिसंबर व 22 दिसंबर को कार्यालय उप कृषि निदेशक व 29 दिसंबर को कार्यालय संयुक्त कृषि निदेशक पत्र के माध्यम से उप कृषि निदेशक कार्यालय में संबद्ध वरिष्ठ सहायक रवेंद्र पाल सिंह द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से अभद्रता व मानसिक उत्पीड़न करने की शिकायत की थी। इसके संबंध में उन्होंने संयुक्त कृषि निदेशक व ...