बलिया, मार्च 20 -- मनियर। स्थानीय पीएचसी का बुधवार को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय यादव ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी डॉ. दिग्विजय सिंह को अस्पताल पर व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को तीन दिन में दूर करने का निर्देश दिया। प्रभारी सीएमओ से भाकपा-माले नेता बशिष्ठ राजभर ने बताया कि अस्पताल के प्रभारी डॉ दिग्विजय सिंह कभी भी इमरजेंसी के समय अस्पताल पर उपस्थित नहीं रहते है तथा उनका आम मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं रहता है। भाकपा माले नेता बसंत कुमार उर्फ मुन्नी सिंह ने कहा कि अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अगर अपने कर्त्तव्य का निर्वहन नहीं करेंगे तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। सीएमओ ने भाकपा माले नेताओं से वार्ता कर आश्वासन जल्द डॉक्टर तैनाती करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नागेन्द्र कुमार, कृष्णा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.