जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर । उत्तरी भारत में हुई बर्फबारी का असर जमशेदपुर में भी देखने को मिल रहा है। चल रहे हवा के कारण तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आई है। मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री की और गिरावट आने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी राज्यों से आ रही ठंडी हवा शहर के तापमान को नीचे कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...