नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। बीते तीन दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में लगभग ढाई डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अब भी यह सामान्य से नीचे ही बना हुआ है। आसमान साफ होने के चलते दिल्ली में तीन दिन पहले सर्दी में कुछ इजाफा हुआ था। खासतौर पर न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली थी। अब एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इससे दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 5 दिसंबर को दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ो...