प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों ने तीन दिन में ही एक चौथाई से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं जांच डाली। कुल आवंटित 3,01,48,238 उत्तरपुस्तिकाओं में से अब तक 79,61,154 (26.40 प्रतिशत) जांची जा चुकी हैं। यह स्थिति तब है जबकि मूल्यांकन केंद्रों पर सभी परीक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को हाईस्कूल की 19,93,155 और इंटर की 13,89,597 कॉपियां जांची गईं। अब हाईस्कूल की 1,27,22,942 और इंटर की 94,64,140 कॉपियां बची हैं। शुक्रवार को 1,41,510 परीक्षकों में से 83,271 उपस्थित रहे। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने प्रदेशभर के 261 मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य नियंत्रक और उपनियंत्रक को निर्देशित किया है कि मूल्यांकन पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो। मूल्यांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.