प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण में चार लोगों को कारण बताओ नोटिस दिया है। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने तीन दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी है। आईजीआरएस पर आई शिकायत का निस्तारण करने में एसडीओ विद्युत हंडिया, सप्लाई इंस्पेक्टर हंडिया, एडीओ पंचायत सोरांव, तहसीलदार सोरांव को नोटिस जारी किया गया है। चारों ने ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक नहीं किया। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में सही जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.