देवरिया, मई 17 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शुक्रवार को सरयू पर निर्माणाधीन पीपा पुल का निरीक्षण किया। कार्य में देरी पर अभियंता को फटकार लगाते हुए यहां तक कह दिया कि तीन दिन में पुल चालू करो, नही हो पाए तो मुझे बताओ। नदी में लगा पीपा पुल विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ गया है। लिहाजा नदी पार करने वालों की दुश्वारियां बढ़ गई है। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पुल का निरीक्षण करने पहुंची। पुल की हालत देख अभियंताओं पर बिफर पड़ी। अधिशासी अभियंता निर्माण में तकनीकी अड़चन और जलस्तर में वृद्धि की दुहाई देने लगे। जिलाधिकारी ने कहा यह सब कैसे चलेगा। जनहित से जुडे मामलों में इस हद तक लापरवाही नहीं चलेगी। निर्देश दिया कि समस्या का तत्काल समाधान निकालते तीन दिनों पुल को यातायात के लिए चालू किया जाए। मोहन सेतु का भी निरीक्षण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.