वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीना के निर्देश पर 20 से 25 दिसंबर तक चाइनीज मंझे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 20 से 22 दिसंबर के बीच अभियान में पुलिस की ओर से चार मुकदमे दर्ज किए, पांच दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 512 दुकानों एवं गोदामों की चेकिंग की गई। सभी थाना क्षेत्रों में पतंग की दुकानों, जनरल स्टोर्स, गोदामों, फुटपाथ विक्रेताओं एवं ऑनलाइन डिलीवरी प्वाइंट्स पर सघन एवं सतत चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। पतंगबाजी के संभावित क्षेत्रों, छतों, खुले मैदानों, पार्कों एवं संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने, चाइनीज मांझे के इस्तेमाल की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। लाउड हेलर ...