मैनपुरी, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में हुए दोहरे हत्याकांड का तीसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका। एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं और चारों ही टीमें तीसरे दिन भी खाली हाथ रही। पुलिस अब तक ये पता नहीं लगा पायी है कि घटना की पीछे की वजह लूटपाट है या फिर रंजिशन हत्या की गई है। सोमवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में वहां के निवासी 60 वर्षीय रमेश शाक्य और 57 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता देवी की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का मुकदमा मृतक के पुत्र ललित शाक्य ने दर्ज कराया है। मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है। लूटपाट की आशंका जाहिर की गई है लेकिन अब तक इसका खुलासा परिजनों ने भी नहीं किया है कि हत्याकांड के दौरान क्या-क्या लूटा, घर से कितना सामान गायब है। मृतक दंपति के छो...